फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाम: कोरोना कर्फ्यू में मासूम को गोद में लेकर तैनात दिखी महिला पुलिसकर्मी, तस्वीर देख भावुक हुए लोग

Sat, 17 Apr 2021 03:06 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

कोरोना संकट के बीच तमाम मार्मिक तस्वीरों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो और तस्वीर खासा चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, यह वीडियो मध्यप्रदेश के गुना जिले का है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी कर्फ्यू दौरान गोद में अपने मासूम बच्चे को लेकर ड्यूटी कर रही है। 
विज्ञापन
गुना में बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश कोरोना संकट के खिलाफ जंग लड़ रहा है। इस दौरान जहां एक ओर डॉक्टर मरीजों की जान बचाने में जुटे हैं। वहीं दूसरी ओर सुरक्षाकर्मी देश में लागू तमाम पाबंदियों का पालन करते-कराते हुए देशवासियों की सुरक्षा में दिन रात तैनात हैं। कोरोना संकट के बीच तमाम मार्मिक तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो और तस्वीर खासा चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, यह वीडियो मध्यप्रदेश के गुना जिले का है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी कर्फ्यू के दौरान गोद में अपने मासूम बच्चे को लेकर ड्यूटी कर रही है। यह महिला मां होने के साथ-साथ खाकी वर्दी का भी फर्ज निभा रही है।

विज्ञापन


यूं तो देश में पुलिसकर्मियों के लिए मुश्किल हालातों में ड्यूटी करना कोई नई बात नहीं है। लेकिन जब हर तरफ कोरोना संक्रमण का डर फैला हुआ है, लाखों लोगों की जान जा चुकी है, ऐसे में मासूम बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी करना बड़ी हिम्मत की बात है।

सोशल मीडिया पर हो रही जमकर सराहना
दीपम गुप्ता पुलिस लाइन गुना में बतौर महिला पुलिस आरक्षक पदस्थ हैं। कोरोना कर्फ्यू में अन्य पुलिसकर्मियों के साथ दीपम की तैनाती भी कर दी गई। दीपम को पुलिस लाइन से मोबाइल युनिट में भेज दिया गया। लेकिन संकट ये था कि दीपम के बच्चे को संभालने वाला घर पर कोई नहीं था, ऐसे में ड्यूटी पर तैनात दीपम वर्दी के साथ ही मां होने का फर्ज भी बखूबी निभा रही हैं। जिले भर में कई महिला पुलिसकर्मी हैं, जो कोरोना कर्फ्यू में अपनी सेवाएं दे रही हैं, लेकिन खाकी के प्रति दीपम के समर्पण से हर कोई उन्हें सलाम कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथी भी कर रहे मदद

ड्यूटी पर बच्चे को लेकर जाने के दौरान साथी पुलिसकर्मी भी दीपम की मदद करते हैं। बच्चे को गोद में लिए खड़े-खड़े वह थक न जाएं, इसलिए वे लोग भी बच्चे को खिलाते हैं। यहां तक कि बच्चे के खाने-पीने तक का ख्याल भी रखते हैं, इस दौरान कोरोना कर्फ्यू में संक्रमण का भी खतरा लगातार बना रहता है, लेकिन बावजूद इसके महिला पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी में किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरत रही हैं।

जानकारी मिलने पर कैंसिल की ड्यूटी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने तत्काल महिला आरक्षक को फील्ड से वापस लाइन में तैनात कर दिया। कोरोना कर्फ्यू में मासूम बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी करने के इस मामले को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया और महिला की ड्यूटी कैंसिल कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें