फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: हिंदुस्तान का पता नहीं चलेगा, कहने वाले कव्वाल पर केस, मिश्रा बोले ऐसे ख्याल दिल से निकालें

Thu, 31 Mar 2022 12:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश पुलिस ने रीवा के एक कार्यक्रम में देश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी करने वाले कव्वाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कव्वाल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम कानपुर गई है।
विज्ञापन
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश पुलिस ने रीवा के एक कार्यक्रम में देश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी करने वाले कव्वाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कव्वाल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम कानपुर गई है।
विज्ञापन

 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि मेरा क्ववाल जी से निवेदन है कि वह ठुमरी, दादरा, ख्याल कुछ भी गाएं, लेकिन देश के खिलाफ गाने का ख्याल ही निकाल दें। लेखक हो, गायक हो, शायर हो या कव्वाल राष्ट्र विरोध का दिल से ख्याल निकाल दें, क्योंकि अब राष्ट्रवादी युग है। अब राष्ट्रवादी सरकार है। अब इस तरह से काम नहीं चलेगा। कव्वाल नवाज शरीफ के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। हमारी दो टीमें उनको गिरफ्तार करने के लिए कानपुर पहुंच गई हैं।

विज्ञापन

 
बता दें 28 मार्च को रीवा के मनगवा में एक कार्यक्रम में नवाज शरीफ ने हिंदुस्तान, मोदी, शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे विवादित टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में स्थानीय लोगों ने कव्वाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी।
विज्ञापन

 
वीडियो में कव्वाल कह रहा है कि मोदी जी कहते हैं हम हैं, योगी जी कहते हैं हम हैं, अमित शाह कहते हैं हम हैं, मगर हैं कौन, कौन हैं, अगर गरीब नवाज चाह लें ना, तो हिंदुस्तान का पता ही नहीं चलेगा कि कहां पर बसा था, कहां पर था। हां, ये वलियों का वो मुकाम है कि अगर नजर फेर लेते हैं, तो पूरे शहर वीरान कर देते हैं। जरा हिस्ट्री पढ़ लो तो पता चल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें