फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की रणनीति: प्रदेश प्रभारी ने कहा आरएसएस को एग्रेसिव होकर दें जवाब, सद्भावना मंच बनाकर करें लोगों की मदद

Thu, 17 Feb 2022 02:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) को घेरने के लिए रणनीति बनाई है। इसको लेकर गुरुवार को डिजिटल मेंबरशिप में प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक ने जिला अध्यक्षों को आरएसएस को एग्रेसिव होकर जवाब देने को कहा। साथ ही सद्भावना मंच बनाकर लोगों की मदद करने की बात भी कही है। 
 
विज्ञापन
कांग्रेस ने भाजपा और संघ को घेरने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 2023 के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने भाजपा और आरएसएस को घेरने के लिए रणनीति बनाई है। इसको लेकर गुरुवार को डिजिटल मेंबरशिप में प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक ने जिला अध्यक्षों को आरएसएस को एग्रेसिव होकर जवाब देने को कहा।
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक ने बैठक में जिला अध्यक्षों से कहा कि आरएसएस का मध्य प्रदेश पर टारगेट सबसे ऊपर है। हमें आरएसएस को एग्रेसिव तरीके से जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि हमें आदिवासी सीटों पर फोकस करना होगा। आदिवासियों के दम पर ही 2018 में हमारी सरकार बनी थी। वासनिक ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के अध्यक्षों को विशेष रूप से ध्यान देने को कहा। वासनिक ने कहा कि अनसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष मिलकर सद्भावना मंच बनाएं। यदि किसी के साथ कोई अन्याय हो तो सद्भावना मंच उनकी मदद करें। 
 
बता दें कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही 2023 के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। दोनों ही पार्टियां अनुसूचित जाति और जनजाति समेत पिछड़ा वर्ग के वोटों को साधने में जुटी हुई है। इसके लिए ओबीसी आरक्षण लागू कराने को लेकर श्रेय लेने और संत रविदास जयंती पर प्रदेश भर में आयोजन कर एक-दूसरे को अनुसूचित जाति वर्ग का हितैषी बताने की पूरी कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें