फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस की सेना पटेल चुनी गईं आलीराजपुर नगर पालिकाध्यक्ष, आप का मत भी मिला

Tue, 18 Oct 2022 04:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर

सार

मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले में बीजेपी उम्मीदवार सेकड़ी कनेश को हराकर कांग्रेस पार्षद सेना पटेल आलीराजपुर नगर पालिकाध्यक्ष चुनी गई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सेना पटेल को 11 और बीजेपी उम्मीदवार को सात वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
सेना पटेल चुनी गईं आलीराजपुर नगर पालिकाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्षद सेना पटेल मंगलवार को हुए निर्वाचन में नगर पालिकाध्यक्ष चुनी गई हैं। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी सेकड़ी कनेश को पराजित किया। कांग्रेस प्रत्याशी सेना पटेल को 11 और बीजेपी उम्मीदवार को सात मत मिले।

विज्ञापन


बता दें, नगर के 18 वार्डों में 10 से कांग्रेस उम्मीदवार चुनकर आए थे। सात पर बीजेपी तथा एक वार्ड में आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार को जीत मिली थी। कांग्रेस के 10 मतों के अलावा आप पार्षद का वोट भी यहां कांग्रेस प्रत्याशी को मिला है। पटेल तीसरी बार नगर पालिकाध्यक्ष चुनी गई हैं। परिणाम की घोषणा होते ही कांग्रेस में जश्न का दौर शुरू हो गया।

बीजेपी के राहुल एमानुएल जोबट नगर परिषद के अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार को हुए चुनाव में उन्हें सर्वाधिक 10 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी खुशबू बघेल को तीन तथा निर्दलीय उम्मीदवार सविता बाबा भैया को दो मतों से संतोष करना पड़ा। जोबट नगर परिषद सभागृह में उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन होना है।
विज्ञापन


बता दें कि गत 27 सितंबर को हुए चुनाव में नगर के 15 वार्डों में से नौ में बीजेपी उम्मीदवारों को जीत मिली थी। तीन पर कांग्रेस और तीन पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। निर्वाचन परिणाम के अनुसार एक निर्दलीय प्रत्याशी का वोट भी बीजेपी के खाते में गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें