मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर दुष्कर्म का आरोप है और बीते छह महीने से वह फरार था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये के इनाम की भी घोषणा की थी।
विज्ञापन
पुलिस को टिप मिली थी कि इंदौर से 80 किलोमीटर दूर शाजापुर जिले के मक्सी कस्बे में करण छिपा है। इसके बाद क्राइम ब्रांच और महिला पुलिस की संयुक्त टीम ने करण को उसके साथी राहुल राठौर के साथ धर दबोचा।
पुलिस इस अपराध में राहुल की भूमिका की भी जांच कर रही है। गिरफ्तारी के बाद करण का मेडिकल कराया गया और उससे पूछताछ जारी है। उसे कोर्ट में पेशकर हिरासत मांगी जाएगी।
विज्ञापन
करण के खिलाफ 2 अप्रैल को महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप था कि शादी का झांसा देकर आरोपी उसका दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में 19 अक्तूबर को करण के छोटे भाई शिवम से भी पूछताछ की थी।