मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कानूनी और मानवाधिकार विभाग के महासचिव प्रमोद कुमार द्विवेदी ने योग गुरु बाबा रामदेव को समलैंगिकता पर उनके विवादास्पद बयान के लिए मानहानि का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
योग गुरु ने समलैंगिकता का समर्थन करने पर कांग्रेस को लेकर विवादास्पद बयान दिया था। द्विवेदी ने कहा कि उन्होंने रामदेव को सात दिन के भीतर बयान वापस लेने और टेलीविजन चैनलों पर खेद जताने की मांग करते हुए मानहानि का नोटिस भेजा है।
'कांग्रेस डूबता हुआ जहाज करार'
मंगलवार को रामदेव ने फरीदाबाद में आयोजित एक समारोह के दौरान कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज करार दिया था। साथ ही ज्यादातर कांग्रेसियों को समलैंगिक बताया था।