फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ का शिवराज सरकार पर तीखा हमला, बोले- भाजपा के डीएनए में खोट, इस बात को जनता तक पहुंचाना है

Sat, 16 Jun 2018 12:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के मद्देनजर राज्य में सियासत भी चरम पर है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने राज्य की भाजपा शासित शिवराज सरकार पर तीखा हमला बोला है। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार की नीतियों से सूबे की जनता पूरी तरह से परेशान हो चुकी है। अब जनता बदलाव चाहती है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "कांग्रेस का डीएनए क्या है? कांग्रेस की नीति है, संविधान है, नीयत है, वो (भाजपा) बोल सकते हैं, बात कर सकते हैं, भाषण दे सकते हैं, उनके (भाजपा) डीएनए में खोट है, ये बात हमें जनता तक पहुंचानी है।" कांग्रेस नेता ने यह बात शुक्रवार को राजधानी भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान कही। 
 


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी डीएनए को लेकर काफी हंगामा हुआ था। एकबार फिर 'डीएनए' शब्द राजनीति में प्रवेश कर चुका है। इससे पहले, बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक बयान में डीएनए शब्द का इस्तेमान किया था। पीएम के इस बयान के बाद इस शब्द पर खूब सियासत गरमाई थी। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमान कमलनाथ के हाथों में सौंपी थी। उनके अध्यक्ष बनने के बाद सूबे के कई जिलों और शहरों के अध्यक्ष भी बदले गए। राज्य में पिछले 15 सालों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें