फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : कांग्रेस नेता और धार के पूर्व विधायक मोहन सिंह बुंदेला का निधन

Wed, 13 Feb 2019 03:34 PM IST
आसिम खान भाषा, धार
विज्ञापन
मोहन सिंह बुंदेला - फोटो : social Media
विज्ञापन

कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक मोहन सिंह बुंदेला का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बुंदेला लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने बुधवार सुबह मध्य प्रदेश के धार जिला स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं।

विज्ञापन


बुंदेला 1985 से 1990 तक धार विधानसभा सीट से विधायक रहे। वह तत्कालीन अर्जुन सिंह मंत्रिमंडल के नेतृत्व वाली सरकार में संसदीय सचिव भी रहे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुंदेला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बुंदेला धार जिला को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष सहित कई पदों पर रहे। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार दोपहर धार के नौगांव से निकलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें