फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अरुण यादव ने ज्योतिरादित्य की तस्वीर पर दी नागपंचमी की बधाई, भाजपा ने किया पलटवार

Sat, 25 Jul 2020 10:12 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने को लेकर कांग्रेसी नेताओं द्वारा लगातार उन पर तंज कसा जाता रहा है। कुछ कांग्रेस नेताओं ने तो सिंधिया को दगाबाज तक करार दिया। वहीं, नागपंचमी के मौके पर पूर्व पीसीसी चीफ और कांग्रेस के कद्दावर नेता अरुण यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को निशाने पर लिया है। 

विज्ञापन


अरुण यादव ने सिंधिया की तस्वीर ट्वीट करते हुए लोगों को नागपंचमी की शुभकामनाएं दी। वहीं, इस तस्वीर पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी। 
 

उधर भाजपा ने भी पलटवार किया है। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री इमरती देवी ने कहा, 'पहले वो अपनी पार्टी में एकता बना लें। दिग्विजय सिंह नाग हैं, कमलनाथ जी नाग हैं या अरूण यादव जी नाग हैं। वो तो अपनी ही पार्टी को खा रहे हैं। सिंधिया जी ने तो जनता के लिए और किसानों के लिए एक पार्टी को समर्थन किया है। वो नाग नहीं शेर हैं। नाग तो वो हैं जो डंस डंसकर अपनी पार्टियां ही फेल कर रहे हैं।



गौरतलब है कि इसी वर्ष मार्च महीने में पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। उन्होंने भाजपा में शामिल होने को लेकर कहा था कि कांग्रेस पहले की तरह की पार्टी नहीं रह गई है, इसलिए वहां रहकर जनसेवा नहीं हो सकती है। वहीं, हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली।
विज्ञापन


इस दौरान सदन में एक दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली। दरअसल, अक्सर एक-दूसरे पर बयानों के तीर चलाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह का राज्यसभा में आमना-सामना हुआ। दोनों ही नेताओं ने मास्क पहना हुआ था। जब दोनों नेता एक-दूसरे के आमने-सामने आए तो दोनों ने एक-दूसरे के सामने हाथ जोड़कर अभिवादन किया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें