प्रधानमंत्री मोदी के पकौड़ा वाले बयान के बाद सियासी सरगर्मियां कम नहीं हो रही। कांग्रेस पीएम के बयान पर कटाक्ष करते हुए लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। वहीं बीजेपी पकौड़ा बेचने को सम्मान की बात कहने में जुटी हुई है। भोपाल में शनिवार को बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता पकौड़े के बयान मामले में पक्ष और विपक्ष में सड़कों पर उतरे और जमकर नारेबाजी की। बोर्ड ऑफिस चौराहे पर बीजेपी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। वहीं कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पकौड़े तल कर विरोध दर्ज किया। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने भी सोशल मीडिया पर पकौड़े पर तंज कसा है।
विज्ञापन
विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह की अगुवाई में सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता बोर्ड ऑफिस चौराहे से मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यालय की ओर निकल पड़े। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता ठेला गाड़ी लेकर बढ़ रहे थे। पुलिस ने इतनी बड़ी संख्या में निकले कार्यकर्ताओं को देख बीच रास्ते में रोक दिया। जिसका बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। पुलिस की सख्ती को देख कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जैसे ही बीजेपी कार्यकर्ताओं के आने की जानकारी लगी वह कार्यालय के बाहर हाथों में फूल लेकर खड़े हो गए। कांग्रेसियों का कहना था कि, 'हम भाजपाइयों का स्वागत फूल से करेंगे और उन्हें पकौड़ा भी खिलाएंगे, क्योंकि मोदी जी बेरोजगारों को पकौड़ा तलने की नौकरी दे रहे हैं।' प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का बयान बेरोजगारों का अपमान है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने भी पकौड़े के बहाने प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया ट्वीटर पर लिखा, 'शिवराज के राज में प्रदेश का हर मामले में पिछड़ने का दौर जारी। स्वास्थ्य को लेकर बड़े-बड़े दावों की नीति आयोग के स्वास्थ्य सूचकांक ने खोली पोल। स्वास्थ्य सेवा सुधारने के नाम पर खर्च करोड़ों रुपए, स्थिति बदहाल की बदहाल।'

शिवराज के राज में प्रदेश का हर मामले में पिछड़ने का दौर जारी...
स्वास्थ्य को लेकर बड़े -बड़े दावों की ,नीति आयोग के स्वास्थ्य सूचनांक ने खोली पोल..
स्वास्थ्य सेवा सुधारने के नाम पर ख़र्च करोड़ों रुपये , स्थिति बदहाल की बदहाल ..
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKN) February 10, 2018

कमलनाथ ने एक दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी पर तंज कसा। उन्होंने लिखा, 'पीएम बनने के बाद जब-जब विदेश जाते हैं तो देशवासियों को लगता था कि उनकी यात्रा से देश में नया निवेश आएगा, देश समृद्धि बनेगा, रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे, लेकिन मिला क्या पकौड़ा बेचो, 200 कमाओ, रोजगार प्राप्त करो।'

मोदी जी ,पीएम बनने के बाद जब-जब विदेश जाते है तो देशवासियों को लगता था कि उनकी यात्रा से देश में नया निवेश आयेगा , देश समर्द्ध बनेगा , रोज़गार के नये अवसर बढ़ेंगे...
लेकिन मिला क्या " पकोडा बेचो -200 कमाओ -रोज़गार प्राप्त करो "
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKN) February 10, 2018