फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी हो सकती है कॉलेजों की पढ़ाई

Mon, 17 Dec 2012 02:16 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में कॉलेजों की पढ़ाई अब महंगी हो सकती है। प्रवेश व शुल्क विनियामक समिति अगले महीने इंजीनियरिंग, वयावसायिक व अन्य शिक्षण संस्थानों की फीस तय करने की प्रक्रिया शुरू करेगी। कमेटी अगले तीन शिक्षण सत्रों के लिए फीस तया करेगी।
विज्ञापन


कमेटी इस बार बीई सहित अन्य शिक्षण संस्थानों की फीस में बढ़ोतरी कर सकती है। इसके साथ ही इस बार कमेटी बीएड कॉलेजों की फीस भी तय करेगी। इस बार फीस में बड़े फेरबदल की संभावना है। ज्यादातर शिक्षण संस्थानों की फीस बढ़ सकती है। पिछली बार संस्थाओं की फीस में अधिक बदलाव का न होना इस बढ़ोतरी की वजह है।

कमेटी ने इससे पहले वर्ष 2009 में बीई, एमबीए, एमसीए, फार्मेसी सहित मेडिकल कोर्स की फीस तय की थी। इनकी फीस शिक्षण सत्र 2012-13 तक के लिए तय की गई थी। अब सभी शिक्षण संस्थाओं की 2013-14, 2014-15 और 2015-16 तक की फीस तय करने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में कॉलेजों के प्रस्ताव और बैलेंस शीट बुलाने की तैयार शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें