फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाना भारी पड़ा: ठंड-बारिश की वजह से 3 दिन से नहीं नहाईं, चौथे दिन पानी गर्म किया तो उससे झुलस गई

Sat, 08 Jan 2022 07:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से शीतलहर चल रही है। छतरपुर की 15 साल की नाबालिग तीन दिन से नहीं नहाई थी। चौथे दिन नहाने के लिए पानी गर्म किया तो वह उसमें ही झुलस गई। 
 
विज्ञापन
छतरपुर जिला अस्पताल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ज्यादातर शहरों में ठंड और बारिश की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ठंड और बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लोग रोजाना नहा तक नहीं पा रहे हैं। छतरपुर की एक 15 साल की नाबालिग भी तीन दिन से नहीं नहाई थी। चौथे दिन उसने सिगड़ी पर पानी गर्म किया और जब वह उसने बर्तन उठाया तो संतुलन बिगड़ा और वह पानी उस पर ही गिर गया। हादसे में उसके दोनों पैर झुलस गए हैं। छतरपुर जिला अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


मामला छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र शुक्ला सबनीगर मोहल्ले का है। कक्षा-7 की 15 वर्षीय बच्ची सोनिया पिता शरीफ खान के साथ यह हादसा हुआ। उसने सिगड़ी पर पानी गर्म करने रखा था। जब पानी गर्म हो गया तो उसने बर्तन उठाया। बर्तन गर्म था और वह संभाल नहीं सका। गर्म पानी का बर्तन उसके शरीर पर गिरा, जिससे उसके दोनों पैर झुलस गए। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें