फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और बच्चों समेत भगवान गणेश की आराधना में जुटे सीएम शिवराज चौहान

Thu, 13 Sep 2018 04:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

देश भर में गणेशोत्सव की धूम है। ऐसे में आम हो चाहे खास गणपति पूजा-अर्चना में हर कोई मग्न है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भगवान् श्री गणेश की आराधना में जुट गए हैं। इस दौरान उनके साथ पत्नी साधना सिंह और दोनों बेटे कुणाल ओर कार्तिकेय भी मौजूद रहे। गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ती मोरया के जयकारे के साथ शिवराज गणेश प्रतिमा को सीएम हाउस ले गए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की है कि गणेश चतुर्थी पर हर घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि आये। मुख्यमंत्री चौहान ने शुभकामना संदेश में कहा कि बुद्धि और समृद्धि के आराध्य देव भगवान श्री गणेश जीवन में श्रेष्ठ और सृजनात्मक कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। चौहान ने प्रदेशवासियों से गणेश चतुर्थी पर्व को उत्साह, उल्लास, उमंग, सौहार्द और सदभाव की गौरवशाली परंपराओं के साथ मनाने का आग्रह किया है।

बता दें कि गणेशोत्सव भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है, महाराष्ट्र में इसकी काफी धूमधाम देखी जाती है। पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी पर हिन्दू भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है। कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा का नौ दिन तक पूजन किया जाता है। नौ दिन बाद गाजे बाजे से श्री गणेश प्रतिमा को किसी तालाब इत्यादि जल में विसर्जित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें