फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने जाने हाल-चाल: शिवराज ने बुधनी, रेहटी और नसरुल्लागंज के होम आइसोलेट मरीजों से वीडियो कॉल पर स्वास्थ्य की जानकारी ली

Mon, 17 Jan 2022 05:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले के बुधनी, नसरुल्लागंज एवं रेहटी के होम आइसोलेट मरीजों से वीडियो कॉल कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन
Sehore: सीहोर में कोरोना मरीजों से चर्चा करते सीएम शिवराज। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले के बुधनी, नसरुल्लागंज एवं रेहटी के होम आइसोलेट मरीजों से वीडियो कॉल कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधनी क्षेत्र के करीब 100 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने होम आइसोलेशन के मरीजों से कहा कि हमें कोरोना से सतर्क रहना है, पर डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने मरीजों से कहा कि होम आइसोलेशन के नियमों का पूरी ईमानदारी से पालन करें। सभी मास्क उपयोग करें और सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि खुद को अपने परिवार के किसी भी व्यक्ति के संपर्क में ना आने दें ताकि आप एवं आपका परिवार पूरी तरह से कोरोना से सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा पूरे प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। होम आइसोलेशन में सभी मरीजों को दवाइयां और किट निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं कोविड केयर कॉल सेंटर से कॉल करके प्रतिदिन काउसिलिगं की जा रही है। प्रतिदिन समय से दवाई लें और कोई भी समस्या आने पर काल सेन्टर से सम्पर्क करें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने होम आइसोलेशन मरीजों को योग करने के फायदे बताए और उन्हें प्रणायाम, अनोलोम विलोम, भ्रामिरी, ओम का उच्चारण स्वयं करके बताया और सकारात्मक सोच रखने को कहा। उन्होंने कहा कि खाली समय में अच्छी किताबे पढ़ें जिससे हम मानसिक रूप से स्वास्थ्य रहें।

मुख्यमंत्री ने होम आइसोलेशन मरीजों से वीडियो कॉल कर उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली। बुधनी के पंकज अरोरा, रवि डुमरा, कु. प्रतिक्षा, रेहटी के जगराव भाडे, रीना, नसस्ल्लागंज से मुकेश एवं सुरेश से बात की। स्वास्थ्य टीम के बारे में, इलाज के बारे में, कोविड केयर सेंटर के बारे में पूछताछ की।

उन्होंने कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर को निर्देश दिए कि सभी कोविड केयर सेंटर और अस्पताल में सभी आवश्यक व्यवस्थाए निश्चित करें और उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों की जानकारी ली। कलेक्टर ने बताया कि बुधनी के अस्पताल में कोई भी कोरोना मरीज भर्ती नहीं है। जिले में केवल दो मरीज ही भर्ती हैं। सभी अस्पतालों में सारी व्यवस्थाए कर ली गई हैं। इस कॉन्फ्रेंसिंग में सांसद रमाकांत भार्गव भी ऑनलाइन जुड़े रहे। कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में सीईओ जिला पंचायत हर्ष सिंह, सीएमएचओ डॉ.सुधीर कुमार डेहरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जिले मे 85 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले, एक्टिव केस बढ़कर हुए 361
जिले में कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। जनवरी महीने में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। सोमवार को 85 मरीज कोरोना संक्रमित मिले। इसमें चार साल के बच्चे के साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। सीहोर जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 361 हो गई है, जबकि अभी 784 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। सोमवार को 85 नए संक्रमित आए तो 18 ठीक होकर घर लौटे। जिले में 16 जनवरी को 784 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें