फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमोह में दो दलित समूहों में झड़प: पुरानी रंजिश में 4 लोगों को लगी गोली, महिलाओं, बच्चों समेत 17 लोग घायल

Sat, 19 Mar 2022 02:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में दो दलित पक्षों की आपसी भिड़ंत में 4 लोगों को गोली लगी है, आपसी संघर्ष में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 17 लोग घायल हुए हैं। गंभीर घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
दमोह में दो दलित पक्षों में झड़प। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में दो दलित पक्षों में झड़प का मामला सामने आया है। घटना में 4 लोगों को गोली लगी है, वहीं महिलाओं और बच्चों समेत करीब 17 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने 17 लोगों को खिलाफ हिंसा का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिव कुमार सिंह ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर बटियागढ़ थाना क्षेत्र के अजनी की टपरिया गांव में शुक्रवार देर रात को हुई। 

एएसपी के अनुसार दो दलित समूहों के बीच लाठी, धारदार हथियार और कुछ देसी आग लगाने के हथियारों का इस्तेमाल किया गया। हमले में करीब चार लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। गंभीर रूप से जख्मी लोगों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें