फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्ची व्यापारी हत्याकांड: पुलिस ने पत्नी को जेल भेजा, मुख्य आरोपी अभी भी फरार; झूठी लूट की कहानी रची थी

Sun, 12 Apr 2026 10:07 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

MP: मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई। पत्नी प्रियंका ने प्रेमी संग साजिश रच झूठी डकैती की कहानी बनाई। पुलिस ने आरोपी प्रियंका को जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी सुरेंद्र अभी फरार है।

विज्ञापन
पत्नी, बीच में प्रेमी और मृतक पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार के सरदारपुर तहसील के ग्राम गोंदीखेड़ा चारण में प्रेम प्रसंग के चलते मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रियंका को रिमांड समाप्त होने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी सुरेंद्र सिंह भाटी अब भी फरार है, जबकि साजिशकर्ता कमलेश से पुलिस की पूछताछ जारी है।

पुलिस जांच में आरोपी प्रियंका ने प्रेमी कमलेश के साथ अपने संबंधों और वारदात के बाद झूठी डकैती की कहानी गढ़ने की बात स्वीकार कर ली है। हालांकि पुलिस ने अभी तक क्राइम सीन रीक्रिएट नहीं किया है। सुरेंद्र की गिरफ्तारी के बाद मामले की विस्तृत जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

यह था मामला

विज्ञापन

राजोद थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदीखेड़ा चारण में 7 अप्रैल की मध्यरात्रि को देवकृष्ण पुरोहित की हत्या कर दी गई थी। पत्नी प्रियंका ने शुरुआत में परिजनों को बताया था कि अज्ञात बदमाश घर में घुसे, पति की हत्या कर आभूषण लूटकर फरार हो गए।

पढ़ें: पत्नी ने प्रेमी के हाथों पति को दिलवाई खौफनाक मौत, बेटी के सामने मारी गोली; फिर रची कहानी

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो डकैती की बात झूठी निकली और मामला हत्या का पाया गया। जांच में प्रियंका और कमलेश के बीच प्रेम प्रसंग सामने आया। दोनों ने देवकृष्ण को रास्ते से हटाने के लिए सुपारी देकर हत्या करवाई। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश पुरोहित (निवासी राजगढ़) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि छड़ावद निवासी सुरेंद्र सिंह भाटी अभी फरार है।

समाज के लोगों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सर्व हिन्दू समाज के आह्वान पर रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाजजन राजोद थाना पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम थाना प्रभारी राम सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने मृतक और आरोपियों के फोटो वाली तख्तियां लेकर रैली निकाली। इस दौरान ‘आरोपियों को फांसी दो’ के नारे लगाए गए। समाजजनों ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए सभी आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें