रीवा के सिरमौर में हितग्राही सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम शिवराज (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मार्च को रीवा जिले के सिरमौर में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री यहां करीब सवा दो सौ करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करेंगे और विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।
सीएम चौहान सिरमौर में 157 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों हाई स्कूल भवन, जल आवर्धन योजना के कार्य, सड़क और नल जल योजना के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान 65 करोड़ रुपये लागत के आईटीआई भवन और शासकीय डिग्री कॉलेज का भूमि-पूजन भी करेंगे।
वहीं, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 12 हितग्राहियों को 66 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री आवास मिशन शहरी और स्व-सहायता समूह के सदस्य कार्यक्रम में भी वे शामिल होंगे। साथ ही सीएम चौहान लाडली लक्ष्मी योजना, किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले हितग्राहियों, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, अंकुर अभियान और एक जिला-एक उत्पाद योजना के हितग्राहियों से संवाद कर उनकी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों को बैंक लिंकेज में 10 लाख 40 हजार रुपये की राशि वितरित की जाएगी।