फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: अवैध संबंधों के चलते हुई थी युवक की हत्या, दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 01 Nov 2024 07:45 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा पुलिस ने अंधेकत्ल का पर्दाफाश किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के पीछे अवैध संबंधों का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपरिया गुड्डम रोड पर एक युवक की संदिग्ध स्थिति में लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने जांच की तो मामला हत्या का पाया गया, जिसके चलते पुलिस ने दो लोगों की गिरफ्तार किया है। दरअसल युवक की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ढाला पठार निवासी राजेश आहके की निर्मम तरीके से हत्या की गई थी, जिसके चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पाया कि राजेश आहके की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर और धारदार हथियार से की है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मृतक राजेश आहके का गांव की एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग था। आखिरी बार उसे उसके दोस्त दीपक आहके के साथ देखा गया था। दीपक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि रात में महिला मृतक से मिलने आई थी और कुछ देर बाद गंगालाल उइके अपने रिश्तेदार भागचंद धुर्वे के साथ कुल्हाड़ी और डंडा लेकर आए और राजेश आहके के साथ मारपीट करने लगे। दीपक डर के कारण वहां से भाग गया और जब वह वापस आया तो उसने देखा कि गंगालाल राजेश के चेहरे पर पत्थर पटक रहा था और भागचंद कुल्हाड़ी से उसके चेहरे पर वार कर रहा था। पुलिस ने गंगालाल उइके और उसके मामा भागचंद धुर्वे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि मृतक राजेश आहके का गंगालाल की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी वजह से उन्होंने उसकी हत्या कर दी।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस के द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे घटना में प्रयुक्त डंडा, कुल्हाड़ी और घटना के समय पहने हुए कपड़ों को जब्त कर लिया है और दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक हिरासत में जिला जेल छिन्दवाड़ा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें