फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: लिव-इन में रह रही महिला की निर्मम हत्या, देवर पर शक, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 10 Jun 2025 08:42 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

महिला के सिर को कुचला गया था, गले में फंदा था और शरीर की कई हड्डियां टूटी थीं। एफएसएल और पुलिस ने मौके से सबूत इकट्ठा किए हैं। ममता अपने देवर जुंगी और ननद के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
विज्ञापन
ममता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय क्षेत्र बड़कुही में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला की निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आया है, जो अपने देवर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। महिला का शव तीन दिन बाद घर के अंदर से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बड़कुही के मुख्य मार्ग पर स्थित टेक इलाके की है। यहां रविवार शाम मृतका की ननद द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सोमवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम (एफएसएल) ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। शाम पांच बजे परासिया मोक्षधाम में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


मृतका की पहचान ममता कठौते (आदिवासी कोल जाति) के रूप में हुई है, जिनके पति का देहांत पहले ही हो चुका था। उनकी एक बेटी का विवाह हो चुका है, जबकि बेटा नागपुर में कार्यरत है। ममता अपने देवर जुंगी और ननद के साथ रह रही थी। पुलिस जब घर पहुंची तो दृश्य बेहद खौफनाक था। ममता का शव पलंग पर पड़ा था। सिर बुरी तरह कुचला हुआ था, गले में फंदा था और शरीर की कई हड्डियां टूटी हुई थीं। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टर तैय्यबा ने किया।

परिजनों का आरोप
मृतका के भाई संजय कठौते, जो छिंदा में रहते हैं, उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस से उन्हें बहन की मौत की खबर मिली। जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बहन की बेरहमी से हत्या की गई थी। उन्होंने दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लोन के नाम पर महिलाओं से लाखों की ठगी, मंडला पुलिस ने शातिर ठग को पकड़ा

देवर पर शक, फरार
घटना के लिए मृतका के देवर जुंगी पर संदेह जताया जा रहा है, जो घटना के बाद से फरार है। सूत्रों के अनुसार, उसने घटना से पहले छिंदवाड़ा में रह रही अपनी बहन को फोन कर बताया था कि ममता अकड़ गई है। इसी सूचना के आधार पर मृतका के मायके पक्ष को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। देवर की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद ही इस क्रूर हत्या की असली वजह सामने आ पाएगी।
विज्ञापन


पुलिस का बयान
परासिया चौकी प्रभारी अक्रजय धुर्वे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दोषी को जल्द पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें