चौरई के हथौड़ा में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई, जिसके चलते इस मौत पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बताने में आ रहा है कि महिला का शव गांव के कुएं में ही संदिग्ध में मिला था, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
टीआई गणपत ऊइके ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें लोगों से जानकारी मिली थी कि हथोड़ा में एक महिला की मौत के बाद बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया गया है, जिसके बाद टीम गांव पहुंची। फिलहाल अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मृतक महिला के मायके वालों को बुलाकर बयान लिए जाएंगे, उसके बाद स्थिति साफ होगी।
परिवार में हुआ था विवाद
पुलिस ने प्राथमिक तौर पर बताया कि मृतक महिला प्रमिला वर्मा पति राजा बाबू वर्मा का अपने परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। वहीं विवाद के बाद दूसरे दिन उसका शव कुएं में मिला था। पुलिस जांच कर रही है कि महिला खुद कुएं में कूदी थी या उसे धकेला गया था।