फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से चार मजदूर घायल, मौके पर मची अफरातफरी; जानें

Sun, 16 Feb 2025 07:19 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

इस हादसे में राजमिस्त्री महेश सरेआम का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि एक महिला मजदूर के सिर में गंभीर चोट आई है। अन्य दो मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के सिवनीप्राण मोती में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन मकान की 7 फीट ऊंची दीवार अचानक गिर गई, जिससे चार मजदूर दबकर घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


मकान निर्माण के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, सिवनीप्राण मोती में दीपक उइके के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। दो दिन पहले ही मजदूरों ने 7 फीट ऊंची दीवार बनाई थी। रविवार दोपहर उर्मिला कवरेती, जयकुमारी उइके और रोशनी डहेरिया दीवार के नीचे झिरी काट रही थीं, तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर गई।

राजमिस्त्री का हाथ टूटा, महिला मजदूर गंभीर
इस हादसे में राजमिस्त्री महेश सरेआम का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि एक महिला मजदूर के सिर में गंभीर चोट आई है। अन्य दो मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बड़ी दुर्घटना टली
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दीवार गिरने के बाद मजदूरों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से बड़ी दुर्घटना टल गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें