फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: खापाभाट में दबाव और प्रलोभन से धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, तीन गिरफ्तार, गांव में तनाव

Mon, 08 Dec 2025 12:36 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि ये लोग आर्थिक सहायता और शिक्षा का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराते थे। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश के चलते पुलिस ने शांति व्यवस्था के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।
विज्ञापन
धर्मांतरण में कार्रवाई करने पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धरम टेकड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम खापाभाट में रविवार देर शाम कथित रूप से दबाव और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन


खापा भाट वार्ड क्रमांक-10 निवासी कमलेश कवरेती ने धरम टेकड़ी चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि बीते कई दिनों से कुछ बाहरी लोग गांव में गतिविधियां संचालित कर रहे थे। आरोप है कि ये लोग आर्थिक सहायता, बीमारी में इलाज, रोजगार दिलाने और बच्चों की बेहतर शिक्षा का लालच देकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे।

तीन नामजद आरोपी हिरासत में
पुलिस ने मौके से जिन तीन लोगों को पकड़ा है, उनमें सत्य नारायण ठाकुर (निवासी खामीहीरा, हाल-खापाभाट), राजेश दाढ़े (निवासी समता नगर, नागपुर) और आराधना बावने (निवासी ईएलसी चर्च क्षेत्र) शामिल हैं। तीनों से पूछताछ की जा रही है और उनके संपर्कों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शासकीय स्कूल से लापता तीनों छात्राएं 24 घंटे में सागर से बरामद, डर के कारण शहर से भागी थीं

धारा 3 और 5 में मामला दर्ज
धरम टेकड़ी चौकी प्रभारी अविनाश पारधी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 3 और 5 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना गहनता से की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


समाज में नाराजगी, संगठनों ने की निंदा
घटना के बाद क्षेत्रीय सामाजिक और धार्मिक संगठनों में आक्रोश देखने को मिला। संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि धर्म परिवर्तन पूर्णतः स्वैच्छिक होना चाहिए और किसी प्रकार का दबाव या प्रलोभन देना कानून का उल्लंघन है। प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें