फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: घर में अवैध तरीके से बोरियों में रखे थे पटाखे, बिना अनुमति बेच रहे थे, पुलिस ने किए जब्त

सार

छिंदवाड़ा में घर से ही अवैध तरीके से पटाखों की बिक्री हो रही थी। पुलिस को सूचना मिली तो उसने छापा मारकर जांच की। करीब 60 हजार रुपये मूल्य के पटाखे जब्त किए गए हैं। 
विज्ञापन
जब्त किए गए पटाखे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले में पुलिस ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों के निर्माण और भंडारण के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एक व्यक्ति ने घर पर पटाखों का भंडारण कर रखा था। घर से ही पटाखे बेचे जा रहे थे। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की है और पटाखों को जब्त किया है। 

विज्ञापन


कुंडीपुरा थाना प्रभारी मनोज बघेल और धरम टेकड़ी चौकी प्रभारी महेंद्र शाक्य ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिली थी कि छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर रोड स्थित वैष्णवी टेंट हाउस के पास विश्वनाथ उर्फ गोलू साहू के घर में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया है। 

सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी विश्वनाथ उर्फ गोलू साहू (उम्र 30 वर्ष) के घर पर छापा मारा और वहां से 14 कार्टून और बोरियों में भरे अवैध पटाखे जब्त किए। जब्त किए गए पटाखों की कुल कीमत करीब ₹60,000 आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि ये पटाखे असुरक्षित तरीके से घर में रखे गए थे, जो आम जनजीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 287, 288 BNS, और विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 5, 9 (ख) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पटाखों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें