फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: महज 11 साल की बच्ची ने घर में कर ली आत्महत्या, मां के फोन छीनने से गुस्से में थी आठवीं की छात्रा

Sat, 12 Apr 2025 07:48 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के प्राणमोती गांव में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। मात्र 11 साल की बच्ची ने मोबाइल न मिलने पर आत्मघाती कदम उठा लिया। बच्ची ने चुन्नी से फंदा बनाकर खुद को कमरे में लटका लिया।
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले में कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के प्राणमोती गांव में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। मात्र 11 साल की बच्ची ने मोबाइल न मिलने पर आत्मघाती कदम उठा लिया। बच्ची ने चुन्नी से फंदा बनाकर खुद को कमरे में लटका लिया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, दीपिका हमेशा के लिए चली गई।

विज्ञापन


परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, दीपिका धुर्वे हाल ही में सातवीं कक्षा पास कर आठवीं में गई थी। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह मोबाइल मांग रही थी। मां सरिता धुर्वे ने उसे यह कहकर मोबाइल देने से मना कर दिया कि स्कूल का समय हो रहा है। इसी बात से नाराज होकर दीपिका घर के दूसरे कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

यह भी पढ़ें: मातम में बदली शादी की खुशियां, खरीदारी और तारीख निकलवाने जा रहे मां और बेटे की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब वह बाहर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो बच्ची फंदे पर लटकी हुई थी। तत्काल उसे नीचे उतारा गया। लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मासूम की आखिरी जिद: सवाल छोड़ गई पीछे
दीपिका की मौत ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। इस घटना ने एक बार फिर बच्चों में मोबाइल की बढ़ती लत और भावनात्मक जागरुकता की कमी को उजागर किया है। छोटी-सी बात पर ऐसा बड़ा कदम यह न सिर्फ माता-पिता, बल्कि पूरे समाज के लिए एक चेतावनी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: झाबुआ के पेटलावद में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की दर्दनाक मौत

समझाइश और संवाद की जरूरत
बच्चों के साथ संवाद, समय और समझदारी आज पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गई है। उन्हें मोबाइल से दूर रखना जितना ज़रूरी है, उतना ही जरूरी है उन्हें ये समझाना कि हर 'ना' उनके भले के लिए होती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें