फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Fire News: छिंदवाड़ा में रुई से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, दो लाख रुपये का हुआ नुकसान; दमकल ने पाया काबू

Mon, 13 Apr 2026 03:48 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के छोटा तालाब क्षेत्र में रुई से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में करीब 2 लाख का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
आग से जलता ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा शहर के व्यस्त छोटा तालाब क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। हुसैन ग्राउंड के सामने स्थित एक गोदाम के बाहर खड़े रुई से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा ट्रक उसकी चपेट में आ गया और इलाके में हड़कंप मच गया।

धुआं उठा, फिर भड़क गई आग
जानकारी के अनुसार ट्रक में भरी रुई को गोदाम में उतारा जा रहा था। इसी दौरान ट्रक के भीतर से धुआं उठता दिखाई दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया। रुई अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग लगते ही वहां मौजूद मजदूरों और आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। पूरे क्षेत्र में घना धुआं फैल गया, जिससे कुछ समय के लिए हालात तनावपूर्ण हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें; उज्जैन में बड़ा फर्जीवाड़ा: महाकाल भस्म आरती में VIP एंट्री के लिए फर्जी IAS बना युवक गिरफ्तार, ऐसे खुली पोल

स्थानीय लोगों की सूझबूझ आई काम
आसपास के रहवासियों ने तुरंत अपने घरों से पाइपलाइन निकालकर ट्रक पर पानी डालना शुरू किया। उनकी तत्परता से आग को शुरुआती स्तर पर काबू में रखने में मदद मिली और बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा ली गई, वरना पास के गोदाम और रिहायशी इलाके को भारी नुकसान हो सकता था।

चिंगारी बनी वजह
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रक खाली करने के दौरान किसी चिंगारी या घर्षण के कारण आग लगी। रुई जैसी ज्वलनशील सामग्री होने से आग तेजी से फैल गई।आग बुझाने के दौरान पानी डालने से ट्रक में भरी पूरी रुई खराब हो गई। इस घटना में लगभग 2 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद पुलिस और फायर विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें