फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा में बाईपास के पास पलटी सूत्र सेवा की बस: एक दर्जन यात्री घायल; क्रेन से हटाई गई बस

Tue, 06 Oct 2026 09:28 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में मंगलवार सुबह जबलपुर से आ रही सूत्र सेवा की बस बाईपास के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब एक दर्जन यात्रियों को चोटें आई हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी बस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर रूट से छिंदवाड़ा आ रही सूत्र सेवा की बस मंगलवार सुबह छिंदवाड़ा पहुंचने से पहले बाईपास के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब एक दर्जन यात्रियों को चोटें आई हैं। हालांकि, किसी भी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बस में फंसे और घायल यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में भर्ती यात्रियों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

क्रेन से बस को सड़क से हटाया
हादसे में सूत्र सेवा की बस क्रमांक MP 04 PA 3660 क्षतिग्रस्त हो गई। बस सड़क पर पलटने के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस की मौजूदगी में क्रेन बुलाकर बस को सड़क से हटाया गया और उसे सीधा कराया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  आस्था, कला और हुनर का संगम: सागर में 50 साल से बन रही दुर्गा प्रतिमाएं, देशभर में रहती है डिमांड
विज्ञापन


अचानक अनियंत्रित होने की प्रारंभिक जानकारी
पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में बस के अचानक अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें