फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: नाले में मिली बुजुर्ग की लाश, शराब के नशे में हुआ हादसा, पुलिस ने जांच में लिया मामला

Thu, 05 Sep 2024 10:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

नाले में एक बुजुर्ग व्यक्ति की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में नाला पार करते हुए यह हादसा हुआ है। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के गुरैया में बोदरी नाले के पास एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसके बाद तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को जांच में लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की शिनाख्त दुलीचंद मनीराम धुर्वे के रूप में हुई। पाठा ढाना में रहने वाला यह बुजुर्ग एक दिन पहले घर से निकला था तथा आज घर नहीं लौटा था। आज उसका शव नदी में उतराता मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


बता दें कि तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर उसकी शिनाख्त कराई। परिजनों ने उसकी पहचान की, उसके बाद उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

शराब के नशे में हुआ हादसा
स्थानीय लोगों का कहना है कि वह काफी शराब पीता था। शराब के नशे में नाला पार करते समय वह नाली में बह गया, जिसके कारण उसके साथ यह हादसा हुआ। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें