दमुआ में माइक्रोफाइनेंस का काम कर रहा एक युवक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। युवक के परिजन रोकर बेहाल हो रहे हैं, जबकि पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। उसकी बाइक संदिग्ध हालत में बरामद की गई है।
दमुआ पुलिस के मुताबिक अमरवाड़ा के वार्ड क्रमांक 14 का रहने वाला अजय मालवी (22) स्पंदन फाइनेंस कंपनी में 3 वर्षों से दमुआ में काम कर रहा था, जो 2 अक्टूबर से लापता हो गया है। कंपनी के अधिकारियों ने इसकी सूचना अजय के भाई गोलू मालवी को अमरवाड़ा में दी है और परिजन निरंतर तलाश कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उसके मुताबिक अजय घोड़ाबड़ी में वसूली करने गया था। उसने लगभग 1 लाख की वसूली भी की थी। इसकी बाइक झरना तालाब के पास से बरामद की गई। परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
मोबाइल है स्विच ऑफ
पुलिस ने बताया कि युवक का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। वहीं आसपास उसकी तलाश की जा रही है। उसके साथ कहीं कोई अनहोनी तो नहीं हुई है, इसको लेकर पुलिस की टीम काम कर रही है। फिलहाल अभी तक उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया है।