फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छिंदवाड़ा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, उछलकर दूर गिरे युवकों में से चार की मौत, एक गंभीर

Wed, 04 Mar 2026 09:44 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के चौरई क्षेत्र में धनोरा गोसाई पुलिया पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार युवकों की मौत और एक गंभीर घायल हुआ। एक बाइक पर तीन, दूसरी पर दो सवार थे। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे का मुख्य कारण मानी गई है।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के चौरई सिहोरा-माचागोरा रोड स्थित धनोरा गोसाई पुलिया के पास बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकें तेज गति से विपरीत दिशा से आ रही थीं। पुलिया के पास पहुंचते ही अचानक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहन सिंह मर्सकोले पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल युवक का उपचार जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- होली पर खून: कुल्हाड़ी से काटकर बुजुर्ग की हत्या, गांववाले बोले- पिता की हत्या का बदला लेने का बोलता रहा आरोपी
विज्ञापन


एक बाइक पर तीन, दूसरी पर दो सवार
पुलिस के अनुसार एक बाइक पर तीन और दूसरी पर दो युवक सवार थे। हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए, जिनमें से चार की जान नहीं बचाई जा सकी। मृतकों की पहचान राहुल पाल, विनोद उर्फ चंगू यादव, राहुल कहार और एक अन्य युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। अस्पताल में परिजनों के पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन


तेज रफ्तार प्राथमिक कारण
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि धनोरा गोसाई पुलिया के पास सड़क अपेक्षाकृत संकरी है और मोड़ भी है, जहां सावधानी बरतना जरूरी होता है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर वाहन तेज गति से दौड़ते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने पुलिया के पास स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें