फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: 9.130 हेक्टेयर भूमि पर चली JCB, चौरई के पिपरियारत्ती में मक्के की फसल लगाकर किया था अतिक्रमण

Fri, 13 Sep 2024 08:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले में 9.130 हेक्टेयर भूमि पर जेसीबी चलाई गई। चौरई के पिपरियारत्ती में सात लोगों ने मक्के की फसल लगाकर अतिक्रमण किया था।
विज्ञापन
मक्के की फसल नष्ट की गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में चौरई तहसील चौरई के ग्राम पिपरियारत्ती में शासकीय भूमि खसरा नंबर 119 रकबा 9.130 हेक्टेयर में किया गया अतिक्रमण राजस्व अमले के द्वारा पुलिस बल के सहयोग से हटाया गया। गौरतलब हो कि उक्त भूमि पर सात लोगों ने मक्का की फसल लगाकर अतिक्रमण किया गया था।

विज्ञापन


बता दें कि उक्त भूमि चारागाह मद की भूमि थी, जिसमें तालाब भी बना हुआ था। इसमें ग्राम के कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा मक्का की फसल लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया था, जिससे गांव के जानवरों के लिए चारागाह की समस्या बन रही थी। न्यायालय नायब तहसीलदार चौरई में उक्त अतिक्रामक व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण कायम कर अतिक्रमण हटाने संबंधी आदेश पारित किया गया था।

उक्त भूमि पर लगी मक्के की फसल को ट्रैक्टर चलाकर खुर्द बुर्द किया गया एवं गांव के मवेशियों के द्वारा उनकी चराई की गई। जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी  प्रभात मिश्रा के निर्देशन में तहसीलदार प्रीति पटेल, नायब तहसीलदार अमित कुमार रिनाहिते एवं कपूर्दा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सावित्री बघेल एवं राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी के अमले द्वारा उक्त कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें