फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: टैक्स वसूलने गए निगम कर्मचारी से अभद्रता, कमिश्नर के साथ देहात थाना पहुंचे कर्मचारी, FIR दर्ज

Sat, 26 Oct 2024 08:04 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में टैक्स वसूलने गए निगम कर्मचारी से अभद्रता का मामला सामने आया है। कर्मचारी ने कमिश्नर के साथ देहात थाना पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
निगम कर्मचारियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले में नगर निगम की टीम के साथ टैक्स वसूली के दौरान अभद्रता का मामला सामने आया है, जिसमें एक बकायदार न सिर्फ निगम कर्मचारियों के साथ अभद्रता किया। बल्कि अधिकारी के साथ झूमा-झटकी भी की। इसके बाद नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारियों ने एकजुट के साथ मामले की शिकायत देहात थाना पुलिस से की है। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


निगम आयुक्त से मिली जानकारी के मुताबिक, निगम का राजस्व अमला शहर में संपत्ति कर, जलकर एवं दुकान किराया प्रीमियम की वसूली का अभियान चला रहा है। निगमायुक्त के निर्देश पर अवकाश दिवस शनिवार में भी वसूली अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान वार्ड क्रमांक-45 में भवन स्वामी राजेंद्र तिमोथी निवासी परासिया रोड, तहसील एवं जिला छिंदवाड़ा से निगम अमले ने डिमांड नोटिस तामिल करने संपर्क किया गया। परन्तु तिमोथी ने डिमांड नोटिस लेने से इनकार कर दिया।

इसके उपरांत दल द्वारा डिमांड नोटिस को चस्पा करने की कार्रवाई की गई। इस पर भवन स्वामी ने दल के साथ गाली-गलौच करते हुए जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया गया। इसके उपरांत निगम के दल के साथ झूमा-झटकी भी की गई। दल का नेतृत्व नगर निगम के वित्त उपायुक्त कमलेश निरगुडकर के द्वारा किया जा रहा था। घटना के बाद शिकायत के लिए राजस्व दल देहात थाना पहुंचा। घटना की जानकारी लगते ही निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय तत्काल देहात थाने में पहुंचे एवं निगमायुक्त द्वारा पुलिस अधिकारियों को घटना की एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा गया।पुलिस ने निगम कर्मचारियों की शिकायत पर आरोपी राजेंद्र तिमोथी के खिलाफ धारा-296, 132, 3 (5) के तहत मामला कायम किया गया है। उक्त एफआईआर अंकलेश धुर्वे निगम कर्मचारी की शिकायत पर की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें