फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: देवउठनी ग्यारस पर छिंदवाड़ा में रहेगा अवकाश, कलेक्टर ने घोषित किया लोकल हॉलीडे

Wed, 06 Nov 2024 05:43 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में इस बार देवउठनी ग्यारस पर लोकल हॉलीडे रहेगा। 12 नवंबर को घोषित इस अवकाश का असर सभी शासकीय और गैर-शासकीय कार्यालयों पर पड़ेगा, जबकि स्कूल भी बंद रहेंगे। पहले 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा के लिए लोकल अवकाश था, लेकिन अब इसे 12 नवंबर के लिए बदल दिया गया है। 

विज्ञापन
कलेक्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में देवउठनी ग्यारस पर लोकल हॉलीडे रहेगा, इस दिन सभी शासकीय कार्यालयों में पूरी तरह अवकाश रहेगा। इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 28 अक्टूबर की अधिसूचना के अनुसार, 1 नवंबर 2024 को गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था, जिसके कारण छिंदवाड़ा जिले के लिए 1 नवंबर को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन


12 नवंबर को लोकल हॉलीडे का ऐलान
अब, प्रशासन विभाग द्वारा 12 नवंबर 2024 को देवउठनी एकादशी/तुलसी विवाह के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश कोषालय/उप कोषालयों पर लागू नहीं होगा।

पहली बार देवउठनी ग्यारस पर होगा लोकल हॉलीडे
यह पहली बार है जब देवउठनी ग्यारस पर लोकल हॉलीडे घोषित किया गया है, जिसे लेकर शासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले कभी भी देवउठनी ग्यारस पर लोकल हॉलीडे नहीं रहता था। हालांकि, 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा के दिन लोकल हॉलिडे था, लेकिन सार्वजनिक अवकाश रहने के कारण इसे परिवर्तित किया गया। अब, देवउठनी ग्यारस के दिन लोकल हॉलीडे रहेगा, जिसके चलते सभी शासकीय और गैर शासकीय कार्यालयों में अवकाश रहेगा और स्कूल भी बंद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें