फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: फांसी का फंदा टूटा तो ग्राइंडर से किया गर्दन काटने का प्रयास, गंभीर हालत में नागपुर रैफर

Sat, 24 Jan 2026 11:10 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मानसिक तनाव से जूझ रहे एक युवक की हालत उस समय गंभीर हो गई, जब उसने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। परिजनों की सतर्कता से समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर नागपुर रैफर किया गया है। 
विज्ञापन
कोतवाली थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बरारीपुरा क्षेत्र में एक युवक ने मानसिक संतुलन बिगड़ने के चलते आत्महत्या का प्रयास किया। फांसी लगाने की कोशिश नाकाम रहने के बाद युवक ने अपने ही घर में ग्राइंडर मशीन से गला रेत लिया। खून से लथपथ हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए नागपुर रैफर किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 5 बजे युवक के भाई सोनू वर्मा ने थाने में सूचना दी कि उसका भाई मोनू वर्मा, पिता स्वर्गीय एस. वर्मा, घर के कमरे में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताते हुए नागपुर रैफर कर दिया।

ये भी पढ़ें: Ujjain News: शांति की ओर बढ़ता तराना, खुलने लगे बाजार; रैपिड एक्शन फोर्स और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोनू वर्मा पिछले तीन दिनों से परेशान था। देर रात घर के अंदर से तेज आवाजें आने पर परिजन उसके कमरे तक पहुंचे लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयासों के बाद दरवाजा तोड़ा गया, जहां मोनू खून से लथपथ अचेत अवस्था में मिला।

पुलिस ने बताया कि मोनू वर्मा शराब पीने का आदी था, जिसके चलते घर में अक्सर विवाद होता रहता था। परिजनों के अनुसार उसने चार-पांच दिन पहले अचानक शराब पीना छोड़ दिया था, जिसके बाद से उसका व्यवहार असामान्य हो गया था। इसी दौरान उसने आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का प्रयास प्रतीत होता है, हालांकि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल युवक का इलाज नागपुर में जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें