फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: नकुलनाथ का MP विवेक बंटी पर आरोप, बोले- जमीन छीनने और फर्जी केस बनाने के अलावा अब तक क्या दिया

Tue, 15 Oct 2024 08:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

पूर्व सांसद नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू पर आरोप लगाए हैं। नकुलनाथ बोले, सांसद ने जमीन छीनने और फर्जी केस बनाने के अलावा छिंदवाड़ा को पांच महीने में क्या दिया।
विज्ञापन
पूर्व सांसद नकुलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सांसद नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा के भाजपा सांसद विवेक बंटी साहू पर जमकर जुबानी हमला बोला है। दरअसल, उन्होंने ग्राम बीजागोरा, पटपड़ा और खंसवाड़ा में आयोजित क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में यह आरोप लगाए। आरोप लगाते हुए कहा कि पांच महीने हो गए छिंदवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं, मुझे अभी बताया जा रहा है कि किस तरह से किसानों पर गांव वालों पर फर्जी केस बनाये जा रहे हैं और आदिवासियों की जमीन हड़पी जा रही है।

विज्ञापन


नकुलनाथ ने कहा कि हम पूछना चाहते हैं कि पांच महीने होने के बाद भाजपा सांसद ने कौन-कौन से विकास के काम किया यह बताएं। नकुलनाथ ने कहा कि जमीन छीनने के अलावा और फर्जी केस बनाने के अलावा सांसद ने छिंदवाड़ा के लिए कुछ नहीं किया। पूर्व सांसद नकुलनाथ ने कहा कि जो सड़क जिससे चलकर मैं आया हूं, वह कांग्रेस की देन है।

भाजपा राज में भटक रहे नौजवान, तड़प रहे किसान
नकुलनाथ ने कहा कि भाजपा के राज में अंधी बहरी और गूंगी सरकार है। जहां किसान पर अत्याचार हो रहे हैं। जबकि नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है, जिसके कारण है भटक रहे हैं। नकुलनाथ ने कहा कि विकास के सभी काम बंद हैं, भाजपा राज में महिलाओं पर भी अत्याचार हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें