फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: शहर के रिहायशी क्षेत्र में तेंदुआ मिलने से दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sun, 24 Nov 2024 07:15 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

MP: छिंदवाड़ा में तेंदुए की दस्तक से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। वहीं तेंदुए का मूवमेंट रेसीडेंसी क्षेत्र में होने के चलते पोआमा क्षेत्र में दिन में भी सन्नाटा पसरा रहता है।
विज्ञापन
मौके पर वनकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरीय सीमा में स्थित पोआमा वानिकी अनुसंधान केंद्र में तेंदुए की दस्तक से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। वहीं तेंदुए का मूवमेंट रेसीडेंसी क्षेत्र में होने के चलते पोआमा क्षेत्र में दिन में भी सन्नाटा पसरा रहता है। वनाधिकारियों द्वारा भी लोगों को घरों से अकेले ना निकलने हिदायत दी गई है। तो वहीं बच्चों को बहार खेलने ना भेजने की समझाइश दी गई है।
विज्ञापन


शनिवार को वन अमले द्वारा रेसीडेंसी क्षेत्र में गश्त किया गया। साथ ही वनक्षेत्र में भी तेंदुए की पगमार्क की तलाश की गई। हालांकि बीते दिन वनअमले को तेंदुए के मूवमेंट को लेकर कोई खास तथ्य नहीं मिल पाए। फिर भी वन अमले द्वारा क्षेत्र में रात्रि गश्ती की जा रही है। यहां पर कैमरे लगाकर पिंजरे भी लगाए गए हैं, ताकि तेंदुए को ट्रैप किया जा सके।

छिंदवाड़ा रेंजर पंकज शर्मा ने बताया कि हमारी टीम लगातार गश्ती कर रही है, जिसके बाद गुरुवार रात से अब तक तेंदुए का मूवमेंट यहां नहीं हुआ है। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से तेज लाइट के साथ टीम को गश्ती के लिए कहा गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है। गौर करने वाली बात है कि परासिया रोड स्थित शहर से तकरीबन 9 किमी दूर पोआमा नर्सरी के पास भारतीय वन अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद/कौशल केन्द्र के परिसर में तेंदुआ का मूवमेंट बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें