फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: बालाघाट के ड्रग्स इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत, चौरई के पास ट्रक से टकराई कार

सार

बालाघाट के ड्रग्स इंस्पेक्टर की छिंदवाड़ा में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार को चौरई के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के वक्त वह ही कार चलाकर बालाघाट जा रहे थे। 
विज्ञापन
हादसे का शिकार कार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट के ड्रग्स इंस्पेक्टर विवेकानंद यादव की चौरई बाईपास के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यादव जब छिंदवाड़ा से बालाघाट लौट रहे थे, तभी उनकी कार एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


विवेकानंद यादव पहले छिंदवाड़ा में भी ड्रग इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में बालाघाट में इसी पद पर कार्यरत थे। हालांकि, उनका निवास छिंदवाड़ा में था। वह एक दिन पहले ही छिंदवाड़ा आए थे। बुधवार को जब वह अपनी कार से बालाघाट लौट रहे थे, तो चौरई बाईपास के पास यह भयानक हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

खुद चला रहे थे कार 
पुलिस के मुताबिक ड्रग्स इंस्पेक्टर विवेकानंद यादव अपनी कार खुद चला रहे थे। चौरई बाईपास पर उनकी कार को अचानक एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। 
विज्ञापन


जन्माष्टमी मनाने आए थे छिंदवाड़ा 
विवेकानंद यादव अपने परिवार के साथ जन्माष्टमी मनाने के लिए कुछ दिनों पहले छिंदवाड़ा आए थे। उनकी पत्नी और दो बच्चे छिंदवाड़ा में ही रहते हैं। जन्माष्टमी मनाने के बाद वह एक दिन और रुक गए थे। लेकिन बुधवार दोपहर जब वह बालाघाट लौट रहे थे, तो इस हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें