छिंदवाड़ा के आईपीएस कॉलेज के छात्रों की वेलकम पार्टी के दौरान छात्रों में जमकर विवाद हो गया, जिसकी सूचना मिलती ही तत्काल कोतवाली टीआई ने मौके पर पहुंचकर विवाद कर रहे छात्रों को खदेड़ा और कॉलेज संचालक को समझाइश दी। पुलिस को मौके पर देख कई उपद्रवी मौके से भाग गए।
जानकारी में कोतवाली थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि होटल देव इंटरनेशनल में फर्स्ट ईयर एवं सेकंड ईयर के छात्रों ने वेलकम पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी जैसे ही समाप्त हुई वैसे सभी छात्र होटल से बहार निकल रहे थे। इसी दौरान आपस में दो छात्रों के बीच धक्का देने को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते आईपीएस कॉलेज के छात्रों की भीड़ सड़क पर दिखने लगी। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। जहां पुलिस को देख विवाद करने वाले छात्र मौका देखकर फरार हो गए।
हो सकती थी गैंगवार
यदि मौके पर पुलिस नहीं पहुंचती तो यह विवाद बड़ा रूप धारण कर सकता था। फिलहाल, कॉलेज संचालक को समझाइश दी गई है। वहीं, इस आयोजन के बाद कॉलेज प्रथम प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार छात्रों को प्रबंधन के द्वारा कोई समझाइश क्यों नहीं दी गई।