फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cough Syrup: बच्चों की मौत के पीछे श्रीसन फार्मा का बड़ा फर्जीवाड़ा, SIT जांच में केमिकल एनालिस्ट ने खोले राज

Sun, 19 Oct 2025 11:16 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

MP Cough Syrup Case : एसआईटी की जांच में यह भी सामने आया कि ड्रग विभाग ने भी नियमित निरीक्षण नहीं किया। एसआईटी ने फैक्ट्री मालिक रंगनाथन और माहेश्वरी से आमने-सामने पूछताछ की। तीन दिन की रिमांड के बाद माहेश्वरी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड में बड़ा खुलासा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चों की जान लेने वाले कोल्ड्रिफ कफ सिरप को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। एसआईटी की जांच में सामने आया कि इस जहरीले सिरप की कभी लैब टेस्टिंग हुई ही नहीं। यानी बिना टेस्टिंग के ही सिरप बाजार में पहुंचा और मरीजों को पिलाया गया।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, श्रीसन फार्मा की केमिकल एनालिस्ट के. माहेश्वरी ने पूछताछ में माना है कि कंपनी में लैब टेस्टिंग की बेहतर सुविधा मौजूद नहीं थी। कुछ ही दवाओं की औपचारिक जांच होती थी, जबकि कोल्ड्रिफ कफ सिरप को बिना परीक्षण सीधे बाजार में उतार दिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि ड्रग डिपार्टमेंट ने भी कंपनी की रेगुलर जांच नहीं की। वहीं, आरोपी माहेश्वरी करीब 18 साल से इस क्षेत्र में कार्यरत हैं और पिछले चार साल से श्रीसन फार्मा में पदस्थ थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  दिवाली पर करोड़ाें के नोटों और गहनों से सजता है रतलाम का ये मंदिर, क्या है माता के शृंगार का रहस्य?

रंगनाथन से आमने-सामने पूछताछ
एसआईटी ने जहरीला सिरप बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक रंगनाथन से भी पूछताछ की। जांच टीम उसे कुछ दिन पहले तमिलनाडु लेकर गई थी, जहां से साक्ष्य और दस्तावेज जुटाए गए। शुक्रवार शाम टीम वापस लौटी। बताया जा रहा है कि देर रात तक रंगनाथन और माहेश्वरी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन


रिमांड खत्म, जेल भेजी गई माहेश्वरी
तीन दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को आरोपी माहेश्वरी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया। वहीं, फैक्ट्री मालिक रंगनाथन की पुलिस रिमांड 20 अक्तूबर तक तय की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें