फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: घर जमाई ने कुल्हाड़ी मारकर की ससुर की हत्या, पत्नी के पिता से इस बात से नाराज था

Thu, 04 Jul 2024 12:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

जुन्नारदेव थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि ससुर शराब के नशे में आए दिन दामाद को ताने मारता था। बुधवार को भी उसने ऐसा किया तो दामाद ने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले में ससुर के साथ रहने वाले एक घर जमाई ने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ससुर आए दिन शराब पीकर दामाद के साथ गाली-गलौज कर ताने मारता था, इससे तंग आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।  

विज्ञापन

 
जुन्नारदेव थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि खमराकलां के रहने वाले असनलाल (45) पिता गजनलाल परतेती का विवाह करीब 25 साल पूर्व मोहरिया गांव में 70 वर्षीय बिस्तलाल पिता लल्लू धुर्वे की बेटी के साथ हुआ था। बिस्तलाल को कोई बेटा नहीं था तो असनलाल उसके साथ घर जमाई बनकर रहने लगा। मजदूरी कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। लेकिन, बिस्तलाल आए दिन शराब पीकर दामाद असनलाल को कोसता और बुरा-भला कहता रहता था। 

बुधवार को ससुर बिस्तलाल ने दामाद असनलाल को एकर बार फिर भला-बुरा कहा। इससे गुस्साए दामाद ने ससुर बिस्तलाल को कुल्हाड़ी मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें