पांढुर्ना में एक अजीब मामला सामने आया, जहां शनिवार को स्थानीय सिविल अस्पताल में एक 14 साल 10 माह की नाबालिग किशोरी बालिका ने शिशु को जन्म दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, लावाघोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत यह बालिका राधेश्याम पिता मेहतलाल उईके (20) निवासी दिघोरी के साथ पत्नी की तरह रह रही थी। तीन दिन पहले किशोरी बालिका को प्रसव के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया।
इस दौरान स्टाफ नर्स को बालिका ने अपनी उम्र 15 वर्ष बताई। नाबालिग के गर्भवती अवस्था में पहुंचने पर अस्पताल प्रबंधन ने इसकी तहरीर पांढुर्ना पुलिस थाने भेजी। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद बालिका के कथित रूप से पति दिघोरी निवासी राधेश्याम के खिलाफ धारा 376 (3) (2) (एन) आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। अब मामले में आगे की विवेचना लावाघोगरी थाने से की जा रही है। एसडीओपी राकेश पेंद्रो ने बताया कि मामले में विवेचना की जा रही है।