फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: शादी की खुशियां मातम में बदली, बहन के विवाह का कार्ड लेकर आए भाई की सड़क हादसे में मौत

Sat, 27 Apr 2024 10:19 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मृतक युवक की छोटी बहन की शादी 9 मई को होने वाली थी। परिवार बेटी शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था।  गुरुवार को कार्ड बांटने निकले भाई की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवनी से एक युवक छोटी बहन की शादी का कार्ड बांटने छिंदवाड़ा आया था। गुरुवार रात अमरवाड़ा रोड पर राजाखोह के समीप एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। बड़े भाई की मौत से दुल्हन बनने की तैयारी कर रही बहन समेत पूरा परिवार सदमे में है। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। 

विज्ञापन


कार्ड देने बहनोई के घर जाते वक्त हुआ हादसा
धरमटेकड़ी चौकी प्रभारी महेंद्र शाक्य ने बताया कि सिवनी छपारा के ग्राम चिखली गोरखपुर निवासी 38 वर्षीय प्रमोद पिता शंकर बरकड़े की बहन की शादी थी। गुरुवार को प्रमोद बहन की शादी का कार्ड देने बहनोई के घर आ रहा था। राजाखोह के समीप किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार प्रमोद को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रमोद की मौके पर मौत हो गई थी।

मातम में बदली शादी की खुशियां
प्रमोद की छोटी बहन की शादी आगामी 9 मई को होने वाली थी। बरकड़े परिवार बेटी शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। गुरुवार को कार्ड बांटने निकले भाई प्रमोद की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें