फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: नकुलनाथ की हार पर विधायक भी हैरान, परासिया-सौसर-चौरई MLA बोले- ऐसे परिणाम का नहीं था अनुमान

Thu, 06 Jun 2024 09:08 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा

सार

सांसद चुनाव में नकुलनाथ की पराजय को कांग्रेस के विधायक भी नहीं पचा पा रहे हैं। कांग्रेस विधायकों का कहना है कि उन्हें ऐसा अनुमान नहीं था कि इतनी अप्रत्याशित हार का उन्हें सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में नाथ परिवार की हार नहीं पचा पा रहे विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के परिणामों से कांग्रेस आलाकमान चिंतित हो गया है। दरअसल पहली बार 45 सालों में छिंदवाड़ा से भी कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ा है। इसको लेकर पार्टी में मंथन का दौर जारी है। इसी बीच सांसद चुनाव में नकुलनाथ की पराजय को कांग्रेस के विधायक भी नहीं पचा पा रहे हैं। कांग्रेस विधायकों का कहना है कि उन्हें ऐसा अनुमान नहीं था कि इतनी अप्रत्याशित हार का उन्हें सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


दरअसल नकुलनाथ इस चुनाव में लगभग 1 लाख 13000 वोटो से चुनाव हारे हैं जिसको लेकर विधायकों की प्रतिक्रिया सामने आई है। परासिया के विधायक सोहनलाल वाल्मीक का कहना है कि चुनाव परिणाम आशा के विपरीत आए हैं हमें ऐसा अनुमान नहीं था कि हम परासिया विधानसभा क्षेत्र से 25000 वोटों के अंतर से चुनाव हारेंगे। उन्होंने कहा कि हार की हम समीक्षा कर रहे हैं। चुनाव परिणाम को लेकर जल्द ही बड़े फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ की समीक्षा बैठक के दौरान जो जिसने निर्देश दिए गए हैं, उसका पालन किया जाएगा। वहीं जल्द ही हार के कारणों पर मंथन होगा।

चौरई विधायक सुजीत चौधरी ने कहा कि जो चुनाव परिणाम आए हैं उसको हम स्वीकार करते हैं। लोकसभा चुनाव मोदी जी के नाम पर लड़ा गया था। इसलिए ऐसे परिणाम आए हैं। हम मंथन करेंगे। चौधरी का कहना था कि विधानसभा चुनाव हम 9000 वोट से जीते थे। लोकसभा चुनाव में 9000 वोट से पराजय मिली है जिसको लेकर समीक्षा की जाएगी। वहीं सौसर विधायक विजय चौरे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जिन मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंचे थे, हमारी यही आशा है कि भी सभी मुद्दों को पूर्ण करेंगे। छिंदवाड़ा के विकास में उनका सहयोग करेंगे लेकिन यदि कहीं कुछ गलत समझ में आया तो हम उसका विरोध करेंगे। लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर संगठन की बैठक लेकर ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें