गुरुवार सुबह दमुआ थाना क्षेत्र के झिरी घाट में एक बड़ा हादसा हुआ। बारातियों से भरी बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को दमुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन को जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब अब्दुल्लागंज से बृजपुरा बारात लेकर जा रही बस (क्रमांक MP04PA0759) लौट रही थी। झिरी घाट पर एक तीखे मोड़ पर बस चालक संतुलन खो बैठा और बस पलट गई। बस में करीब 50 बाराती सवार थे। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़े और पुलिस के साथ मिलकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार और मोड़ पर चालक का संतुलन खो देना बताया जा रहा है। कहा गया कि बस एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और पलट गई, जिसके कारण यात्री बस के भीतर ही दब गए।
घायलों में रायसेन और सीहोर जिले के लोग भी हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी को पहले दमुआ अस्पताल लाया गया, जहां से तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
प्रशासन जुटा जांच में
दमुआ पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायल यात्रियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और बस चालक से भी पूछताछ की जा रही है।