फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: महंगे शौक पूरे करने के लिए बने बाइक चोर, पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश कर 10 मोटरसाइकिल की जब्त

Wed, 28 Aug 2024 04:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें अधिकांश छात्र हैं और अपने महंगे शौक पूरे करने और खर्चों को पूरा करने के लिए बाइक चुराते थे। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
वाहन चोर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस ने एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए साथ बाइक चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह बाइक चोर आदतन अपराधी नहीं बल्कि पढ़ने वाले छात्र थे जो अपना शौक पूरा करने के लिए बाजार या भीड़ वाले क्षेत्रों पर खड़ी बाइक को निशाना बनाते। कोतवाली पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


दरअसल लालसिंह नामक व्यक्ति ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने निहाल कोलारे को हिरासत में लिया। निहाल ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी प्रहलाद कहार के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की और उसे गुरुदेव धुर्वे को 7000 रुपये में बेच दिया। पुलिस ने गुरुदेव धुर्वे को भी हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की।

गुरुदेव ने बताया कि वह राजा उइके और अक्षय मोहने के साथ मिलकर अलग-अलग जगहों से कुल 10 मोटरसाइकिल चोरी कर चुका है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से चोरी की गई 10 मोटरसाइकिल कीमती 7 लाख रुपये की बाइक बरामद की है। चोरी करने वाले अधिकांश छात्र हैं, और अपने शौक पूरे करने के लिए बाइक चुराने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें