फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: पति की हत्या के बाद अब युवती ने लगाई फांसी, प्रेम विवाह से नाराज युवती के पिता-भाई ने की थी हत्या

Thu, 17 Oct 2024 10:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। एक महीने पहले उसके पति की हत्या कर दी गई थी। युवती के पिता और भाई ने ही पति की हत्या की थी। वे प्रेम विवाह से नाराज थे। 
विज्ञापन
मृतक युवती
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम विवाह से नाराज होकर एक पिता ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपनी बेटी के सुहाग को उजाड़ दिया था, इस घटना के ठीक एक महीने बाद अब अपने पति की मौत के सदमें में डूबी युवती ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद हडक़ंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


दरअसल घटना बुधवार शाम की है। चांदामेटा के वार्ड 7 बडिया लाइन में 19 वर्षीय युवती उर्वशी उर्फ राधिका मालवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती का शव बाथरूम में साडी के फंदे से लटका पाया गया। इसकी सूचना के बाद पुलिस ने युवती के शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मताबिक युवती के पति योगेश मालवी की हत्या एक महीने पहले 15 सितंबर की रात उसके पिता बिल्लू मालवी और भाई ने चाकू मारकर की थी। दरअसल युवती के पिता और भाई उसके द्वारा किए गए प्रेम विवाह से नाराज थे, वहीं गणेशोत्सव के दौरान दोनों ने उसके घर पहुंचकर अपनी बेटी को साथ ले जाने की बात कहते हुए युवती के पति से विवाद करने लगे और बाद में उसकी हत्या कर दी थी।

सदमे में थी युवती, ससुराल में ही रह रही थी
इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया था, जबकि पति की मौत के बाद से वह अपने ससुराल में ही रह रही थी। बताया जा रहा है कि सारे मामले को लेकर युवती अपना सुहाग उजाड़ने वाले पिता और भाई से नाराज थी। ऐसे में आज उसने आत्महत्या कर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि सारे मामले को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें