फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: नारियल खाने से दो साल के मासूम की मौत, जानेंं आखिर ऐसा क्या हुआ कि बच्चे को बचाया ही न जा सका

Fri, 18 Oct 2024 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो साल के बच्चे की नारियल खाने से मौत हो गई। नारियल का टुकड़ा उसके गले में फंस गया था। 
विज्ञापन
अस्पताल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के परतला में रहने वाले दो साल के मासूम बच्चे की नारियल खाने से मौत हो गई। दरअसल नारियल खाते वक्त नारियल का बड़ा सा टुकड़ा उसकी श्वास नली में अटक गया, जिससे उसे सांस लेने में तकलीफ हुई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


देहात थाना पुलिस के मुताबिक हिमांशु पिता कमलेश काकोड़िया (2) परतला में रहता है। आज उसने खेलते-खेलते नारियल का टुकड़ा खा लिया और गले में फंसा लिया। उसकी मां ने निकालने का प्रयास किया, पर बच्चा बेहोश हो गया। परिजन पहले दो निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज नहीं हो सका। बाद में उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में देर शाम उसके शव का  पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। डॉक्टर द्वारा विसरा प्रीजर्व किया गया है।

बुझ गया घर का चिराग
दरअसल हिमांशु ककोडिया की मौत के बाद  उसके परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे हैं। वह इकलौता लड़का था, उसकी एक बहन भी है। खेल-खेल में उसने नारियल खा लिया, उसके बाद यह घटना घटी थी। ऐसे में परिवार अपनी जरा सी लापरवाही को लेकर सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें