फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस तो गर्भवती को खटिया पर ला रहे थे, रास्ते में हो गई डिलीवरी

Wed, 18 May 2022 09:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में खराब सड़कों की फजीहत सामने आई है। सड़क खराब होने से एंबुलेंस नहीं आ सकी तो  गर्भवती को खटिया पर लिटाकर लाना पड़ा, महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। परिजनों ने दो किमी चलकर जच्चा-बच्चा को गांव के बाहर खड़ी एंबुलेंस तक पहुंचाया। जच्चा-बच्चा सुरक्षित है।
 
विज्ञापन
परिजनों तथा स्थानीय निवासियों ने प्रसूता को खाट पर डालकर एम्बुलेंस तक पहुंचाने की कोशिश की। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में सड़क खराब होने से एंबुलेंस गांव तक नहीं आ सकी तो  गर्भवती को खटिया पर लिटाकर लाना पड़ा, महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। परिजनों ने दो किमी चलकर जच्चा-बच्चा को गांव के बाहर खड़ी एंबुलेंस तक पहुंचाया। जच्चा-बच्चा सुरक्षित है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला मंगलावर रात का है। छिंदवाड़ा के उमरेठ तहसील के मांडईमाल पंचायत के आश्रित ग्राम गुरलूढाना में खराब सडक़ के कारण गर्भवती महिला का बीच रास्ते में प्रसव कराना पड़ा। गत रात्रि स्थानीय गुरलु ढाना निवासी महिला जरीना पति मनेश राजभोसोम (20) को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जिस पर 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया लेकिन सड़क खराब होने के कारण एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकी। एम्बुलेंस गुरलु ढाना से 2 किलोमीटर दूर स्थित मुख्य ग्राम मांडई में ही खड़ी रही।

परिजनों तथा स्थानीय निवासियों ने प्रसूता को खाट पर डालकर एम्बुलेंस तक पहुंचाने की कोशिश की। लेटलतीफी के चलते प्रसूता के घर की कुछ दूरी पर ही डिलीवरी हो गई। प्रसूता ने रास्ते में ही पुत्र को जन्म दे दिया। मौके पर कोई स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने के चलते जच्चा-बच्चा दोनों को खाट पर डालकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया जहां एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें