फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा ज्वेलरी शॉप फायरिंग: पुलिस का खुलासा, बदमाश ने यूपी विधायक के गनर की हत्या कर लूटी थी कार्बाइन

Wed, 18 Jan 2023 02:06 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

पुलिस के मुताबिक, लगभग तीन महीने पहले यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के विधायक भतीजे मन्नू अंसारी के गनर राकेश चौधरी (23 वर्ष) के साथ श्रमजीवी एक्सप्रेस में सुलतानपुर के पास चाकू से वार कर लूट की वारदात हुई थी, जिसमें राकेश की इलाज के दौरान मौत हुई थी। वहीं, आरोपी कार्बाइन गन लेकर फरार हो गए थे, जो छिंदवाड़ा में इसी अपराधी के पास से बरामद की गई है।
विज्ञापन
बरामद कार्बाइन मशीनगन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में छोटी बाजार क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप में लूट का प्रयास करने और कार्बाइन मशीनगन से फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। छिंदवाड़ा पुलिस के मुताबिक, आरोपी संदीप यादव के कब्जे से बरामद की गई कार्बाइन उत्तर प्रदेश के पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के भतीजे मन्नू अंसारी के गनर से लूटी गई थी। इस मामले का लिंक मिलते ही यूपी के सुलतानपुर से पुलिस टीम यहां पहुंची, जो आरोपी संदीप यादव से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


बता दें, बीते सोमवार को छिंदवाड़ा में बदमाश संदीप यादव ने दुर्गा ज्वेलर्स शॉप में लूट करने का प्रयास किया था। दुकान मालिक के लूट का विरोध करने पर उसने कार्बाइन मशीनगन से पांच राउंड फायर किए थे। इसमें संचालक सोहन ताम्रकार बुरी तरह से घायल हो गए थे जिनका नागपुर में इलाज जारी है। वहीं, आरोपी संदीप यादव को स्थानीय लोगों ने मौके से दबोच लिया था। 

विधायक के गनर की हत्या कर लूटी थी कार्बाइन
पुलिस के मुताबिक, लगभग तीन महीने  पहले यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के भतीजे मन्नू अंसारी के गनर राकेश चौधरी (23 वर्ष) के साथ श्रमजीवी एक्सप्रेस में सुलतानपुर के पास चाकू से वार कर लूट की वारदात हुई थी, जिसमें राकेश की इलाज के दौरान मौत हुई थी। वहीं, आरोपी कार्बाइन गन लेकर फरार हो गए थे, जो छिंदवाड़ा में इसी अपराधी के पास से बरामद की गई है।
विज्ञापन


सेना का भगोड़ा है संदीप यादव
सराफा व्यापारी सोहन ताम्रकार की दुकान में लूट का प्रयास करने वाला आरोपी संदीप यादव आर्मी का भगोड़ा जवान है। बताया जाता है कि वह उत्तर प्रदेश के मेरठ में गनर (लांस हवलदार) में रूप में पदस्थ था। लेकिन पिछले साल फरवरी में वह अवकाश पर आने के बाद वापस नहीं लौटा, जिसके बाद उसे भगोड़ा घोषित किया गया था। पुलिस को उसका कार्ड घटना स्थल से मिला, जबकि शेष जानकारी आर्मी सूत्रों से पुलिस के द्वारा जुटाई गई है। 

भाई भी आर्मी में है पदस्थ
बदमाश संदीप यादव छिंदवाड़ा जिले के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के चारगांव का रहने वाला है। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा तीन अन्य भाई हैं। पिता हिंदुस्तान यूनिलीवर में काम करते हैं, जबकि मां गृहणी है। बड़ा भाई शरद अपने छोटे भाई अन्नू के साथ खेती करता है। जबकि संदीप और एक अन्य भाई आर्मी में तैनात है। बताया जाता है कि आरोपी संदीप का एक भाई वर्तमान में आर्मी में जम्मू में तैनात है। संदीप का विवाह पदमा से हुआ था, लेकिन उसकी पत्नी भी इसके व्यवहार से खासी परेशान थी। दरअसल वह अक्सर मारपीट किया करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें