फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara Election: भाजपा-कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों का अब जनसंपर्क पर फोकस, जानें किस वार्ड में कौन है आमने-सामने

Sat, 18 Jun 2022 08:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्य प्रदेश के 16 नगर निगमों में नॉमिनेशन का दिन खत्म हुआ। लगभग नामों की स्थिति स्पष्ट है। हालांकि 22 जून का नाम वापसी तक परिवर्तन हो सकता है। जानिए छिंदवाड़ा के वार्डों में कौन किससे मुकाबला कर रहा है। 
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में पार्षद प्रत्याशियों की सूची। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के 16 नगर निगम में महापौर और पार्षदों पदों के लिए नॉमिनेशन भरने का आज आखिरी दिन था। दोपहर 3 बजे तक नॉमिनेशन भरे गए। अब 20 जून को इनकी जांच होगी। 22 जून को 'नाम वापसी' होगी इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे।  रतलाम नगर निगम में पार्षदों की स्थिति साफ है। दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशी तय हो चुके हैं। किस वार्ड में कौन किसके सामने मैदान में है। 
विज्ञापन


छिंदवाड़ा नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण का असंतोष अभी भी जारी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ता खुलेआम निर्दलीय चुनाव लड़ने का दावा कर बगावत पर उतर आए हैं। कांग्रेस में जहां महापौर प्रत्याशी को लेकर आदिवासी विकास परिषद का गठन कर कांग्रेस के कुछ आदिवासी नेता हर वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी उतारने का दावा कर रहे हैं, वही महापौर के लिए भी अलग से नामांकन दाखिल करने की चेतावनी दी जा रही है।

कुछ ऐसा ही हाल भाजपा में भी है। यहां भी महापौर प्रत्याशी को लेकर कुछ नेता बगावत पर उतारू होकर चुनाव में पार्टीलाइन के बाहर काम करने की चेतावनी दे रहे हैं। सबसे ज्यादा असंतोष वार्ड पार्षद की टिकट के बाद उभरकर सामने आ रहा है। बागियों के रुख देखकर दोनों ही प्रमुख दलों के वरिष्ठ नेताओं के चेहरे पर शिकन आ गई है, जो चुनाव परिणामों को लेकर असमंजस में पड़ गए हैं। दरअसल, महापौर पद के चुनावों के लिए भाजपा ने अनंत धुर्वे और कांग्रेस ने विक्रम अहाके को चुना है।  
विज्ञापन


छिंदवाड़ा में पार्षद प्रत्याशियों की सूची
वार्ड क्रमांक भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी
1 मीना मरकाम रोशनी सल्लाम
2 शोभना राय     सरला साहू
3 राहुल बंटी उईके भगत उईके
4 उदय पटेल असगर वासु अली
5 रफीक भूराभाई राम शर्मा
6 भारती साहू सरला श्रीवास्तव
7 स्वाति कृपाशंकर सूर्यवंशी नमिता मनोज सक्सेना
8 इंद्रजीत सिंह बैस प्रमोद शर्मा
9 शिव भलावी लीना तिरगाम
10 संगीता सुरेश उईके शंकुतला चमरूलाल उईके
11 शिल्पा राकेश पहाड़े अनिता रामकिशन पहाड़े
12 मीतू दीपक घई दीपिका अनिल यादव
13 शैलेंद्र बघेल सोनू मागो
14 बलराम यादव लव ठाकुर
15 पूर्णिमा अलकेश मालवी मोहम्मद शाहिद
16 जमुना मरकाम संतोषी गयाप्रसाद वारिये
17 बलराम साहू राजेश सोनी
18 अन्नू अभिलाण गौहर पूजा शक्ति डोले
19 ज्योति शंकर बरमैया मनोज कुशवाह
20 अनिता शर्मा दीपा माहौरे
21 कविता शिव मालवी मीना बिंजुरकर
22 भागवती राजकुमार बघेल रानू शिवशंकर डेहरिया
23 मनोज चौरे जीत पवार
24 प्रहलाद यादव नीरज यादल
25 विजय पांडे दीपा योगेश साबले
26 गरिमा प्रतीक दामोदर वंदना अजय सिन्हा
27 किरण हरिओम सोनी बरखा समन द्विवेदी
28 विकास राय नदीम अहमद
29 नारायण बबलू पराते राहुल मालवी
30 रिजवाना नौशाद शोबी कुरैशी
31 मोहम्मद शाहिद ब्रजेश टिंकूराय
32 प्रतिभा साबले हंसा अंबर दाढ़े
33 मोरेश्वर हिवसे चंद्रभान चंदू ठाकुर
34 कल्पना बारस्कर संगीता मुन्ना पवार
35 त्रिलोक दीक्षित योगिता दिगम्बर ठाकरे
36 दिवाकर सदारंग मनोहर धोरके
37 दीपा राजेश मोखलगाय संगीता महेश अल्डक
38 प्रवीणा जागेंद्र अल्डक भारती हनुमन डहाके
39 अनुभूति सिन्हा सरिता तारकेश्वर काले
40 श्यामराव कपाले तरुण कराड़े
41 विजय झांझरी चंद्रभान देवरे
42 दिनेश मालवी जगदीश झांझोट
43 नितिन खंडेलवाल शिवानी बंटी सक्सेना
44 सुनीता यादव मंजू बैस
45 राजकुमार गोनेकर वंदना नागवंशी
46 रीत सन्नी लालवानी विजय पाटिल
47 लोकेश डेहरिया अतुव गजभिए
48 सुखपाल सिंह मरकाम अनुराग सराठी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें