फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा: जमीनी विवाद के चलते युवक पर जानलेवा हमला, कार में अगवा कर मार पीट की, बीच रास्ते में छोड़कर भाग गए

Sun, 08 May 2022 01:56 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले के चांद ग्राम वाड़ीवाड़ा में जमीनी विवाद के चलते एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मारपीट में शामिल कुछ बदमाशों को राउंड अप किया है। कुछ अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
जमीनी विवाद में युवक से मारपीट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक के साथ अगवा कर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना जिले के चांद ग्राम वाड़ीवाड़ा की बताई जा है। जानकारी के अनुसार बदमाश युवक को अपनी कार में बैठाकर अगवा कर ले गए और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट के बाद बदमाश उसे बीच रास्ते में ही घायल अवस्था में छोड़कर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही चांद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां से युवक को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को नागपुर रैफर किया गया है। 
विज्ञापन


चांद टीआई धमेंद्र कुशराम के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम की है। ग्राम परसोली निवासी गोपाल पिता ताल्हन रघुवंशी अपनी बाइक से चांद से परसोली लौट रहा था, तभी ग्राम वाड़ीवाड़ा निवासी विपिन वर्मा, हरिनारायण वर्मा, पंकज वर्मा सहित अन्य लोगों ने उसकी बाइक रोक ली और उसे बाइक उसे उतारकर बोलेरो गाड़ी में बैठाकर अपने घर ले गए, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और घायल अवस्था में छोड़ दिया। 

पुलिस ने आरोपी विपिन वर्मा, पंकज वर्मा, हरिनारायण वर्मा,  एवं 4 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 341, 342, 503, 34 के तहत प्रकरण कायम कर कुछ आरोपियों को राउंडअप कर लिया है। टीआई ने बताया कि मामले में जांच जारी है।  जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें